New Delhi - Page 286
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' मिलने पर बधाई दी और उनकी 'उत्कृष्ट सेवा' की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय युवाओं, खासकर उन लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सात साल का सूखा खत्म करते हुए शनिवार को सैफ चैंपियनशिप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया।
आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में जगह दी गई है। इस बीच, वैभव ने विराट कोहली संग आईपीएल में हुई मुलाकात के बारे में बताया।
मालवीय नगर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए रेस्टोरेंट के कुक केशव नेगी के समर्थन में उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेता आवाज उठा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने इस घटनाक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच कई बड़ी टीमों ने फ्रेंडली मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। ब्राजील, जर्मनी और पुर्तगाल ने जीत दर्ज की, जबकि बेल्जियम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-0 से रौंदा।
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में गेट नंबर 4 के पास रविवार सुबह एक 'स्कैनिंग रूम' में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। यह विश्व कप का 10वां संस्करण होगा।
दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, मानसून की यह रफ्तार उत्तर भारत तक अभी नहीं पहुंची है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की कीमतें अभी भी पड़ोसी देशों और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा जैसे विकसित देशों की तुलना में काफी कम हैं।।
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


