New Delhi - Page 289
आर. प्रग्गनानंदा ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत मेरा युवा भारत (माय भारत) शनिवार को नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 'युवा विकसित भारत - एमवाई भारत युवा सम्मेलन' का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन में देश भर से हजारों युवा प्रतिभागी भाग लेंगे।
भारत और ग्रीस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श (फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन) के 14वें दौर की बैठक में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर भी सहमति जताई।
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में 'फ्लोरिश स्टे बीएंडबी' नाम की बहुमंजिला इमारत में लगी आग में घायल हुए दो विदेशी नागरिकों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन ऑयल फ्यूल स्टेशन पर ई85 ईंधन को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने इसे ग्रीन फ्यूचर की तरफ ऐतिहासिक कदम बताया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एडवांस्ड) के नतीजों में डाटा लीक होने के आरोपों को खारिज कर दिया।
पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।
एयरट्रंक द्वारा भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में 3 लाख करोड़ रुपए (30 अरब डॉलर) के निवेश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वागत किया। साथ ही इसे भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर यात्रा में एक अहम पल बताया।
सरकारी महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को अंडमान के उथले समुद्री (अपतटीय) ब्लॉक में अपने तीसरे खोजी कुएं में प्राकृतिक गैस की नई खोज की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि यह खोज इस क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन की मौजूदगी का एक और महत्वपूर्ण संकेत है।
भारतीय अर्थव्यवस्था की रियल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत रही है, जो कि वित्त वर्ष 2024-25 के फाइनल आंकड़े 7.1 प्रतिशत से काफी अधिक है। इसकी वजह द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र का अच्छा प्रदर्शन करना था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


