New Delhi - Page 352
दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने मंगलवार को प्रौद्योगिकी-सक्षम पुलिसिंग का एक शानदार उदाहरण देते हुए दिल्ली पुलिस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें शहर भर में गिरफ्तार किए गए झपटमारों और चोरों से बरामद किए गए 12,600 से अधिक मोबाइल फोन उनके मूल मालिकों को लौटाए गए।।
साइबर अपराध रोकने के लिए म्यूल अकाउंट की पहचान की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि म्यूल अकाउंट्स की तेजी से पहचान के लिए आज भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के साथ एक समझौता किया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को नीट यूजी परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं की पहली सूचना 7 मई को मिली थी। एनटीए के मुताबिक, उसने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए जीपीएस निगरानी व वॉटरमार्क का इंतजाम किया था।
आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय तक बैठे रहने, कम शारीरिक गतिविधि और तनाव के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इन समस्याओं के समाधान के लिए गोमुखासन की सलाह दी है।
देशभर में 3 मई को आयोजित की गई, मेडिकल की नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके बाद विभिन्न छात्र संगठन नीट यूजी पेपर लीक व परीक्षा की विश्वसनीयता को लेकर प्रश्न कर रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार' प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमंता बिस्वा सरमा को दूसरी बार असम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने सीएम सरमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेहतरीन प्रशासक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है और राज्य के लिए अग्रणी कार्य किए हैं।
देश भर में आयोजित की गई मेडिकल की नीट यूजी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा एमबीबीएस में दाखिले के लिए थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील की उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा को मजबूत और सक्षम बनाने की दिशा में काम किया है।
थाईलैंड के फुकेट से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। थाइलैंड में घूमने गए चार भारतीय नागरिक एक कैफे में भोजन के दौरान अचानक बेहोश हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


