New Delhi - Page 440
-
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाएंगे। केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
-
नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही मामले की गहन जांच जारी है।
-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। जो विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं थे और अंकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) तथा पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल शुरू कर दिया है।
-
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से वापस भारत आ रहे हैं। अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रदान का इस्तीफा मांगने के लिए वापस आ रहे हैं।
-
टेनिस ओपन के दौरान पराग्वे के स्टार टेनिस खिलाड़ी एडोल्फो डेनियल वैलेजो एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। रोलैंड गैरोस में दूसरे राउंड में हार के बाद वैलेजो को महिला अंपायर पर 'अभद्र' टिप्पणी करने पर 65 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि म्यांमार भारत के ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और हिंद-प्रशांत नीति के लिए बहुत जरूरी है।
-
गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे खानपान या मिठाइयों की तलाश करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी हो। ऐसी ही एक मिठाई का नाम है 'लौकी कलाकंद', जो न केवल मिठास से भरपूर बल्कि सेहतमंद भी है।
-
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ बातचीत के दौरान दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में सक्रिय भारतीय विद्रोही समूहों की गतिविधियों का मुद्दा उठाया। राष्ट्रपति ह्लाइंग ने भरोसा जताया है कि म्यांमार की जमीन का इस्तेमाल भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा।
-
दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार की महिलाओं से किया गया एक और वादा सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। मात्र 90 दिनों में 10 लाख से अधिक महिलाओं को पिंक सहेली कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
-
भारत और म्यांमार ने सोमवार को म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों में चल रहे साइबर स्कैम नेटवर्क से बढ़ते खतरे पर चर्चा की। नई दिल्ली ने इस बात पर जोर दिया कि यह मुद्दा सिर्फ दो देशों की सुरक्षा से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसके लिए ज्यादा क्षेत्रीय सहयोग की भी जरूरत है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.