New Delhi - Page 94
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 32वें मैच में पुरानी दिल्ली 6 ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 20 रन से जीत हासिल की। यह मुकाबला मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इससे देश के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।
अमेरिकी टेक दिग्गज मेटा ने भारत में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) के प्रसार और दोबारा अपलोड होने की घटनाओं को रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम केंद्र सरकार के साथ चल रही चर्चाओं के बीच उठाया जा रहा है, जिसमें अवैध सामग्री के प्रबंधन और डिजिटल मंचों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया है।
दिल्ली में एमसीडी के एक सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद शुरू हुए विवाद में आम आदमी पार्टी और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
भारत का सीनियर लिविंग मार्केट 2030 तक 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का होने की उम्मीद है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास की मांग करीब 30 लाख यूनिट तक पहुंच सकती है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनी रेजरपे ने देश की डिजिटल भुगतान व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और कुशल बनाने के उद्देश्य से एआई-संचालित पेमेंट्स फाउंडेशन मॉडल 'रेजरपे वल्कन' लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह भारत का पहला ट्रांसफॉर्मर-आधारित एआई फाउंडेशन मॉडल है, जिसे विशेष रूप से पेमेट्स इकोसिस्टम के लिए विकसित किया गया है।
दिल्ली में ड्यूटी के दौरान एक सफाई कर्मचारी की कथित निर्मम हत्या के बाद आम आदमी पार्टी और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस मृत सफाई कर्मचारी के परिवार पर दबाव बनाकर जबरन अंतिम संस्कार करवाना चाहती है।
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि उसकी लोकप्रिय एसयूवी फ्रोंक्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फ्रोंक्स ने 38 महीनों से भी कम समय में 2 लाख यूनिट निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है और इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की सबसे तेज एसयूवी बन गई है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिली है। रक्षा उत्पादन विभाग ने 405 रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रक्षा वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परमिट प्रणाली के अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), हाइड्रोजन ईंधन आधारित वाहनों और प्राकृतिक गैस (सीएनजी) से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों की निर्धारित आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


