Delhi - Page 119
-
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मंगलवार को गुजरात के एकता नगर में दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भारतीय सिनेमा में 2024 की उपलब्धियों के लिए ये प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगी।
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मंगलवार को पांच दिवसीय 9वें इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक (आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू) 2026 का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही भारत और विदेशों के स्टेकहोल्डर्स के बीच पानी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की शुरुआत करेंगे।
-
दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 31.63 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने पर उठी चिंताओं के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि नोटिस मिलने का मतलब यह नहीं है कि मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।
-
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को मालवीय नगर होटल अग्निकांड के आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को मेडिकल आधार पर चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी।
-
पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान को आईपीएल 2027 के लिए हेड कोच नियुक्त किया है।
-
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई ने सोमवार को कहा कि भारत अपने वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स चैंपियन तैयार करने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
-
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता भारत में 20 अरब डॉलर तक के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे कृषि, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
-
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चंदे और चढ़ावे में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच का ज्यादातर काम पूरा कर लिया है और अगले दो दिनों में चार्जशीट दाखिल कर देगी।
-
बाबा नीम करौली के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में है।
-
आयरलैंड के डेटा संरक्षण आयोग (डीपीसी) ने सोमवार को गूगल पर 403 मिलियन यूरो (करीब 4,000 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया और कंपनी को छह महीने के भीतर अपनी लोकेशन डेटा प्रोसेसिंग प्रणाली को नियमों के अनुरूप बनाने का निर्देश दिया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.