Delhi - Page 160
आखिरी तारीख 31 जुलाई नजदीक आने से पहले आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और बुधवार सुबह 11 बजे तक असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए करीब 4.70 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हो चुके हैं। यह जानकारी आयकर विभाग की वेबसाइट पर दी गई।
सीपीआई (एम) नेता और केरल से राज्यसभा सांसद डॉ. वी सिवदासन की ओर से नियम 267 के तहत राज्यसभा के सभापति को नोटिस देकर मांग की गई है कि सदन को स्थगित किया जाए और नीट परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ विरोध करने वाले छात्रों पर जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस के इस्तेमाल सहित परिस्थितियों पर चर्चा की जानी चाहिए।।
भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन निर्यात के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही के दौरान देश का स्मार्टफोन निर्यात लगभग 10 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें सबसे बड़ा योगदान एप्पल आईफोन की शिपमेंट का रहा।
सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनके पिता शक्ति सागर सूद एक सफल उद्यमी थे और माता सरोज सूद शिक्षिका थीं।
शरीर, मन और आत्मा के संतुलित विकास के लिए योग संस्कृति में अनेकों आसनों का वर्णन मिलता है। 'अर्ध मत्स्येन्द्रासन' उन्हीं प्रमुख आसनों में से एक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व बाघ दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के योगदान की सराहना की।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत की झोली में दो सिल्वर मेडल आए। महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 227 किलो का भार उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया, तो 10 हजार मीटर की दौड़ में गुलवीर ने देश को ऐतिहासिक मेडल दिलाया।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए 29 और 30 जुलाई को भारी बारिश और तेज तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हुई बारिश ने पहले ही यातायात व्यवस्था को चरमरा दिया है, जबकि कई इलाकों में जलभराव से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 90 रनों से हराया। कैरेबियाई टीम से मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 120 रन बनाकर ढेर हुई।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरु के बताए आदर्शों, संस्कारों और मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


