Delhi - Page 182
केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों में अश्लील कंटेंट दिखाने और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) एक्ट सहित अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म की भारत में सार्वजनिक पहुंच (पब्लिक एक्सेस) बंद कर दी है। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में दी।
जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के 42 वर्षीय जवान सतीश की हार्टअटैक से मौत होने की खबर बुधवार को सोशल मीडिया और इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, जांच के बाद यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला।
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ई20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के इस्तेमाल से ई10 पेट्रोल के लिए डिजाइन किए गए कुछ पुराने वाहनों में ईंधन दक्षता (माइलेज) में मामूली कमी आ सकती है। हालांकि, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने या वाहनों में खराबी आने का कोई सत्यापित (वेरिफाइड) प्रमाण नहीं मिला है।
राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को अयोध्या में एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा होगी, जिसमें राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति और ट्रस्ट में खाली पड़े तीन पदों को भरने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की ओर से चैतन्य बघेल को दी गई जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया है।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को कहा कि यूट्यूब पर विश्व कप से जुड़े वीडियो देखने वाले दुनिया भर के यूनिक दर्शकों की संख्या 1.7 अरब से ज्यादा रही और इससे जुड़े कंटेंट के कुल व्यूज 200 अरब से ज्यादा थे।
सुरक्षा कारणों से बुधवार को दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।
नीट परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए संसद में चर्चा की मांग की है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि नीट समेत कई मुद्दों पर सदन में गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
छात्रों के विरोध प्रदर्शन और विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस कार्रवाई को लेकर दिल्ली में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाते हुए संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जेनेरिक दवाओं पर लगाए गए नए टैरिफ का अमेरिकी बाजार में दवाओं की आपूर्ति करने वाली भारतीय फार्मा कंपनियों पर बहुत कम असर पड़ेगा, क्योंकि ये 2028 से लागू होने वाले हैं। यह जानकारी एनालिस्ट की ओर से बुधवार को दी गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


