Delhi - Page 243
भारत ने आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 मेडल अपने नाम किए। जर्मनी के सुहल में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने 7 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जापान की पीएम साने ताकाइची तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगी। पीएम ताकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगी।
उत्तरी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से भारत ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। हाल ही में घुटने की सर्जरी कराने वाले दलाई लामा के बारे में रिजिजू ने कहा कि वह अच्छे स्वास्थ्य में हैं और तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का ट्रैफिक दोबारा से सामान्य स्तर पर लौट रहा है और यह युद्ध के पहले के स्तर के 57 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो कि 78 जहाजों के बराबर है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन इसके साथ ही यह समझना भी जरूरी है कि अच्छा स्वास्थ्य केवल पौष्टिक भोजन खाने से ही नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से पकाने पर भी निर्भर करता है।
महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। गुरुवार को भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, जबकि साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से रौंदा।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है, लेकिन मानसून के इंतजार को अभी कुछ और दिन बढ़ना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पहले जहां 27 जून तक दिल्ली में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई थी, वहीं अब इसके जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की उम्मीद है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ई के मुकाबले में कोटे डी आइवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुराकाओ को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ ही कोटे डी आइवर ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ई के मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में इक्वाडोर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


