Delhi - Page 244
-
संसद के मानसून सत्र में लगातार बने गतिरोध को लेकर केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष और खासकर कांग्रेस की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के निर्देश पर विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा था।
-
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह दिवस देश के विभाजन की उस भयावह त्रासदी की याद दिलाता है, जिसने लाखों परिवारों के जीवन को गहरे दुख, विस्थापन और अनिश्चितता से भर दिया था।
-
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज सुहावना बने रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 14 से 19 अगस्त तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लगभग हर दिन हल्की बारिश के आसार हैं।
-
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
-
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पूरा देश उन सभी लोगों को याद कर रहा है, जिन्हें विभाजन के समय अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस दिन अमानवीय पीड़ा सहने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है।
-
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के तहत गुरुवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच वनडे मुकाबला डंडी, स्कॉटलैंड में खेला गया। इस मैच से स्कॉटलैंड के 23 वर्षीय ऑफ स्पिनर लाइल रॉबर्टसन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत की।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कहा कि उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन करता हूं, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया।।
-
लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती गुरुवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, सारा बेसोलो ने भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की।
-
भाजपा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को यूएन की 'एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैंक्शंस मॉनिटरिंग टीम' की उस रिपोर्ट का समर्थन किया, जिसमें लाल किले के पास हुए आत्मघाती कार बम हमले को 'अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट' (एक्यूआईएस) की करतूत बताया गया है। साथ ही, उन्होंने चिंता जताई कि बांग्लादेश के साथ भारत की खुली सीमा के कारण देश में आतंकवाद फैल सकता है।
-
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने गुरुवार को संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बिहार के सहकारिता क्षेत्र की प्रगति, उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.