Delhi - Page 260
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस दौरे के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों को भारत की समृद्ध कला और हस्तशिल्प परंपरा से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए। इन उपहारों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत, शिल्पकला और पारंपरिक कौशल को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया गया।
अमेरिका और ईरान में हुए समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया गया है और जहाजों की आवाजाही भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इस बीच एलएनजी टैंकर 'दिशा' होर्मुज स्ट्रेट को पार करके गुजरात के दाहेज पोर्ट पर सफलतापूर्वक पहुंच गया है।
जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने जियो के आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) को मंजूरी दे दी है और डीआरएचपी ( ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दिन के अंत में जमा किया जाएगा। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की ओर से शुक्रवार को दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति बढ़ता वैश्विक भरोसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते सहयोग और निवेश के रूप में साफ दिखाई दे रहा है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भारतीय वायुसेना ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय वायुसेना इस अवसर पर कॉमन योग प्रोटोकॉल का आयोजन करेगी और फिटनेस, मानसिक मजबूती तथा समग्र स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएगी।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ओर से फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 1 जुलाई तय की है।
दिल्ली सरकार की ओर से सर्दियों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अभी से ही बड़े कदम उठाए जाने लगे हैं, जिसको लेकर दिल्ली सरकार की ओर से जानकारी साझा की गई है।
नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। री-एग्जाम से पहले नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को ओडिशा का दौरा करेंगे। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ रहेंगी।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इंग्लिश टीम की स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि एक्लेस्टोन ने टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने खेल को सफलतापूर्वक ढाला है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


