Shimla - Page 2
राजधानी शिमला के संजौली कॉलेज के समीप स्थित बोथवेल क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए भारी भूस्खलन से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह करीब चार बजे हुए इस भूस्खलन के समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कुल 60 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जबकि कई राष्ट्रीय और राज्य मार्ग भी बाधित हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को सचिवालय के पास दृष्टिहीन संघ के लोग लंबित मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम किया, जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित रहा।
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं। इसके चलते शहर में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप शनिवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य एकल खिड़की की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 32वीं बैठक में 5877.0 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश वाले 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों मंजूरी प्रदान की गई। इससे राज्य में 13,355 रोगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश को शनिवार को रेल संपर्क के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। हिमाचल के ऊना जिले के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक सीधी रेल सेवा का शुभारंभ किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने रिज मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कर्नाटक की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेतृत्व से जुड़ा कोई भी निर्णय हमारी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही विचार-विमर्श के बाद लेता है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


