Jammu And Kashmir - Page 5
पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) और सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास कई अग्रिम इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया।।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को जंतर-मंतर पर बल प्रयोग के बारे में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए थी, न कि इसके लिए एआई जनरेटेड वीडियो को जिम्मेदार ठहराना चाहिए था।।
उधमपुर जिले में भूस्खलन की वजह से सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि बिना जानकारी के राजमार्ग पर न करें।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और रियासी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित सड़क संपर्क को बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर बहाल कर दिया है। बीआरओ ने 'प्रोजेक्ट संपर्क' के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमुख मार्गों से मलबा हटाया और सुरक्षा बलों के साथ-साथ आम नागरिकों की आवाजाही फिर से सुचारु कर दी।
लगातार हुई बारिश के कारण पहलगाम मार्ग को हुए नुकसान की मरम्मत के लिए श्री अमरनाथ यात्रा फिलहाल केवल बालटाल मार्ग से जारी रहेगी। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहलगाम मार्ग को कुछ समय के लिए तीर्थयात्रियों के लिए बंद कर दिया है।
श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र तीर्थस्थल की सालाना यात्रा लगातार सात दिनों तक बंद रहने के बाद शनिवार को फिर से शुरू हो गई। इससे कटरा में यात्रा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को राहत और खुशी मिली।
जम्मू-कश्मीर में लगातार छह दिनों तक खराब मौसम के कारण स्थगित रही श्री अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। शनिवार को श्री अमरनाथ यात्रा का 18वां जत्था जम्मू के भगवती नगर से बालटाल मार्ग के जरिए रवाना हुआ।
हाल ही में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अभिषेक शर्मा ने बेला मार्केट और बेला कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 60 दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में एक स्थानीय पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
खराब मौसम के कारण बुधवार को लगातार चौथे दिन अमरनाथ यात्रा स्थगित रही और बालटाल तथा नुनवान (पहलगाम) के ट्रांजिट कैंपों और बेस कैंपों में ठहरे सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


