Jammu And Kashmir - Page 6
जम्मू और कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में अगले 48 घंटों तक बारिश से नुकसान का खतरा बना हुआ है। वहीं, बांदीपोरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को किशनगंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।
श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अनंतनाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। यात्रा मार्ग पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएफ) की मदद से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को भारी बारिश के कारण हुए ताजा भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को पहाड़ से पत्थर गिरने से हादसा हो गया। इन पत्थरों की चपेट में एक यात्री बस आ गई।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के घुट्टू गांव के ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की मांग को लेकर सरकार और टेलीकॉम अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि आज के डिजिटल दौर में भी उनका गांव मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है, जिसका सीधा असर शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं पर पड़ रहा है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में बाढ़ से हुई भारी तबाही और मौतों का मंजर सामने आ रहा है। सोमवार को लोगों की तकलीफों और बुनियादी ढांचे के ढहने की दिल दहला देने वाली खबरें सामने आईं, जबकि सैकड़ों लोग बाल-बाल मौत के मुंह से बच निकले।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण जनजवीन प्रभावित हुआ है। इसी कड़ी में पुंछ जिले में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तड़के तक हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने से चार लोगों की मौत की सूचना है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजौरी में रात भर हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ पर गहरा दुख जताया है। इस बाढ़ से बस स्टैंड समेत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है और शहर एवं आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
जम्मू-कश्मीर में बारिश की चेतावनी के कारण बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। तीर्थयात्रियों से कहा गया है कि वे अगले आदेश तक बालटाल बेस कैंप और आस-पास के लंगरों में ही रुकें।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार तड़के हुई भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। रातभर की मूसलाधार वर्षा के कारण जिले में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे नदियां उफान पर आ गई और निचले इलाकों में पानी भर गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


