Jammu And Kashmir - Page 9
जम्मू-कश्मीर के बारामूला पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर की 29 लाख रुपए से अधिक मूल्य की अचल संपत्तियां जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ(1) के तहत की गई।
अमरनाथ यात्रा 2026 के तहत श्रद्धालुओं का चौथा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। प्रशासन के अनुसार, कुल 6,721 तीर्थयात्री 291 वाहनों के काफिले में बालटाल और पहलगाम के दोहरे बेस कैंपों के लिए रवाना हुए।
शनिवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई।
जम्मू-कश्मीर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने शनिवार को जम्मू में तवी नदी में फंसे चार बच्चों को बचाया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के समग्र प्रबंधन और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे वैध पंजीकरण प्राप्त करने के बाद ही यात्रा शुरू करें।
श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की शुक्रवार को शुरुआत हुई। शनिवार को संत समाज का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से रवाना हुआ।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को सोनमर्ग सुरंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह जवान घायल हो गए। यह घटना श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब वाहन अचानक सड़क से फिसलकर पलट गया।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की वजह से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे कई गांव जिले के बाकी हिस्सों से कट गए।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। इसके साथ ही, इस सालाना यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई।
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को श्रीनगर के गुपकार स्थित आवास पर पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस बैठक में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित पार्टी के विरोध प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा और अंतिम रूप दिया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


