Srinagar - Page 4
-
जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और विपक्षी पार्टी भाजपा ने एक-दूसरे के पार्टी कार्यालयों के घेराव की घोषणा की है। फारूक अब्दुल्ला की पार्टी भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी, भाजपा ने सिविल सचिवालय तक विरोध मार्च का फैसला लिया है।
-
जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने श्रीनगर के सब-जज की अदालत में कैंसर मरीज के परिवार के साथ धोखाधड़ी करने वाले अफाक अहमद ठग के खिलाफ चार्ज-शीट दायर की है। आरोपी अनंतनाग के शिवाला मंदिर के पास हजरतबल स्थित न्यू कॉलोनी का निवासी है और वर्तमान में जम्मू के सुंजवान स्थित बरमुनी रोड पर 10-ग्रीन एन्क्लेव में रहता है।
-
जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो अधिनियम के दो आरोपी रविवार को फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।
-
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दौरे के दौरान कहा कि अमेरिका केंद्र शासित प्रदेश के लिए जारी यात्रा संबंधी एडवाइजरी पर फिर से विचार करेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
-
सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती के जरिए कुल 518 खाली पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
-
80वें स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोक भवन में तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में मुख्य समारोह की अगुवाई की।
-
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत द्वारा सिंधु जल समझौते को रोकने की घोषणा पर जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक विशेषज्ञ रशीद राहिल ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस समझौते के रद्द होने से सबसे पहला असर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर पड़ेगा।
-
उत्तर और दक्षिण कश्मीर के बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त होने तथा खराब मौसम को लेकर जारी चेतावनी के कारण अमरनाथ यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।।
-
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की 7वीं बरसी पर सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने बुधवार को अमरनाथ यात्रा को रोक दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
-
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम जिले के केल्लम गांव में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। इसके साथ पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.