Deoghar
सावन की चौथी और अंतिम सोमवार के अवसर पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ की पवित्र नगरी देवघर में आस्था, भक्ति और समर्पण का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा है। 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के गगनभेदी जयकारों से 105 किलोमीटर लंबा कावंरिया पथ और पूरा देवघर गुंजायमान हो उठा है।
गुरुवार को सावन माह की शुरुआत के साथ ही झारखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बिहार के सुल्तानगंज स्थित में उत्तरवाहिनी गंगा से लेकर झारखंड के देवघर तक ज्योतिर्लिंग तक करीब 105 किलोमीटर लंबे कांवर पथ पर गेरुआ वस्त्रधारी कांवड़ियों की लंबी कतार दिखी और पूरा इलाका बोल बम के नारों से गूंजा।
झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में 30 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को इस बार हाईटेक सुरक्षा कवच मिलेगा। मेले में 14 हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, जबकि पहली बार एआई आधारित कंट्रोल रूम, ड्रोन और स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम से चौबीसों घंटे निगरानी होगी।
झारखंड के देवघर जिले की पुलिस ने जंगल के बीच बैठकर फर्जी कस्टमर केयर कॉल सेंटर चला रहे साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विशेष अभियान के तहत मंगलवार को की गई छापेमारी में 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


