Jharkhand - Page 10
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत रविवार सुबह बिगड़ गई। उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है।
झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन रविवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया। सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीसरे दौर की औपचारिक वार्ता रविवार दोपहर 12 बजे होगी।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ जारी 16 दिन से जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी के विधायक जयराम महतो ने रविवार सुबह 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया।।
जेपीएससी और जेएसएसी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में चार सदस्यीय मंत्री समूह के साथ लंबी बैठक की। यह बैठक सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद हुई है।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सैकड़ों छात्र धरने पर बैठे हैं।
जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के छात्रों और सरकार के बीच वार्ता का दूसरा दौर शनिवार सुबह 10:30 बजे स्टेट गेस्ट हाउस रांची में होना है। मंच के 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल से आमने-सामने बात करेंगे।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम को राज्य सरकार और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडडल के बीच पहली औपचारिक वार्ता हुई।।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और सुधारों की मांग को लेकर वाम छात्र संगठनों की ओर से शुक्रवार को निकाले गए मार्च के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने अचानक काली स्याही फेंक दी।।
झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ और परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर शुक्रवार को रांची में कई छात्र संगठनों ने विधानसभा का ऐलान किया है। शुक्रवार सुबह से बड़ी संख्या में छात्र रांची के बिरसा चौक पर इकट्ठा हो रहे हैं।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सैकड़ों अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


