Jharkhand - Page 11
-
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन में प्रवेश कर गया। छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
-
135वें डूरंड कप के पहले क्वार्टर-फाइनल में 'एससी दिल्ली' ने 'एफसी रैंगडाई' के खिलाफ 5-1 से जीत दर्ज की। इसी के साथ एससी दिल्ली ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि रैंगडाई का शानदार डेब्यू कैंपेन क्वार्टर-फाइनल स्टेज पर ही खत्म हो गया।
-
झारखंड के सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर शनिवार देर रात बड़ा रेल हादसा होने से बचा। मधुपुर जा रही श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई।
-
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरुद्ध रांची में जारी छात्रों का आंदोलन 23वें दिन में प्रवेश कर गया है। रविवार को छात्र अपनी मांगों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
-
झारखंड में जेपीएसएसी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। आंदोलन के 22वें दिन शनिवार शाम को जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने प्रेस वार्ता कर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की घोषणा की।
-
झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
-
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ 21 दिन से आंदोलन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार शाम रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश यात्रा निकाली। इस दौरान छात्रों ने राज्य सरकार के चार मंत्रियों के पुतले फूंके।
-
नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक ओलंपिक जीत से प्रेरित होकर झारखंड की युवा जैवलिन थ्रोअर शिल्पा कुमारी ने ओलंपिक पदक जीतने और इस खेल में भारत की शीर्ष एथलीट बनने का लक्ष्य बनाया है।।
-
झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर में शुक्रवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला-कपसा मोड़ के पास सर्विस रोड पर हुई।
-
झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार तड़के कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास हुआ।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.