Jharkhand - Page 15
झारखंड के चतरा जिले में एक पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ लोगों ने मोहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या कर दी। इस हमले में युवक के चाचा को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।
झारखंड में रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-23) पर गुरुवार-शुक्रवार क दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।
छोटा नागपुर रॉयल्स ने झारखंड प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में छोटा नागपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया।
रांची के धुर्वा स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार शाम झारखंड प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।
सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा-2026 के पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) परिणाम में झारखंड की राजधानी रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल ने शानदार सफलता हासिल की है। प्रारंभिक परिणाम में उन्हें 94 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंक बढ़कर 100 प्रतिशत हो गए।
छोटा नागपुर रॉयल्स ने झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के 23वें मुकाबले में छोटा नागपुर ने एकतरफा मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 85 रनों से हराया।
जमशेदपुर स्टीलर्स ने झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मुकाबले में धनबाद डायमंड्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 31 रनों से हराया। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में मिली इस जीत के साथ ही जमशेदपुर स्टीलर्स ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
रांची के निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झारखंड प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले की जांच अब झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) करेगी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें घटना में प्रयुक्त वाहन का चालक और दो हमलावर भी शामिल हैं।
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


