Jharkhand - Page 17
-
हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
-
जमशेदपुर के डिमना लेक में महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर डूब गए। इनमें से एक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा।
-
सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए भीषण हादसे ने झारखंड के चार परिवारों की दुनिया उजाड़ दी है। रोजी-रोटी की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर दूर काम करने गए झारखंड के चार मजदूरों की मौत की खबर बुधवार को जब उनके गांव पहुंची, परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
-
झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिजली हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से रथ में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य छात्र झुलस गए।
-
झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में 30 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को इस बार हाईटेक सुरक्षा कवच मिलेगा। मेले में 14 हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, जबकि पहली बार एआई आधारित कंट्रोल रूम, ड्रोन और स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम से चौबीसों घंटे निगरानी होगी।
-
झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार को एनएच-75 पर हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए।
-
झारखंड के सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-
करीब 100 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी फर्जी कंपनियों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अवैध लाभ दिलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा है।
-
झारखंड महिला कांग्रेस की सह-प्रभारी सुधा प्रसाद ने 21 जुलाई को प्रस्तावित 'चलो संसद' अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं और इंडिया गठबंधन के दलों को शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने की मांग कर रही है।
-
झारखंड के पलामू जिले के अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव से एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाने का आरोप मढ़ा है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.