Jharkhand - Page 19
रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी हेरफेर और रिमोट एक्सेस के जरिए परीक्षा में चीटिंग कराने की आशंका जताई जा रही है।
झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित इसरी बाजार में शुक्रवार शाम 'यमराज' बनकर दौड़े एक अनियंत्रित ट्रक ने बाजार में मौजूद भीड़ और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सुरनी पंचायत के घासीचक गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और हालिया परीक्षाओं में सामने आई गंभीर लापरवाहियों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। राजभवन की ओर से इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर कड़ी नाराजगी जताई गई है और परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
झारखंड के जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
झारखंड के गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में हुई है, जो हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।
झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को कार और हाइवा की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था।
झारखंड के लोहरदगा जिले में नेशनल हाईवे-39 (कुड़ू-रांची मुख्य पथ) पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मां-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कुड़ू थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के समीप की है, जहां शराब लदे एक मालवाहक वाहन और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


