Jharkhand - Page 21
-
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान जहरीली गैस सूंघने से चार युवकों की मौत हो गई।
-
झारखंड के सिमडेगा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दंपति और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोलेबिरा थाना क्षेत्र में गुमला-सिमडेगा मार्ग पर अघरमा के पास हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
-
झारखंड के गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
-
अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए चले लंबे आंदोलन में भाग वाले लोगों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर रांची में शक्ति प्रदर्शन किया। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें सिदो-कान्हो पार्क के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया।
-
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 10 जून से रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में 'झारखंड टी20 क्रिकेट लीग' का आगाज होगा। बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार, यह आयोजन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है।
-
इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने चुनावी प्रक्रिया में पार्टी अनुशासन और ईमानदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
-
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया।
-
झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीह गांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह अपनी तीन नाबालिग बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहलाने वाली वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
-
रांची के मांडर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
-
झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार और जमीन के दाखिल-खारिज में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एक युवक 80 फीट ऊंटे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.