Ranchi - Page 3
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को रद्द कर सुधार लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ कथित मारपीट को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर सियासी और छात्र आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। देवेंद्र महतो ने भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन को और धार देने की चेतावनी दी है।
झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों में विधानसभा परिसर में गहन सर्च अभियान चलाया। विधानसभा के एक पदाधिकारी को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तत्काल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई।
झारखंड में जेपीएससी की भर्ती परीक्षाओं के जरिए की गई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 26 दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन पर बुधवार को विराम लग गया। आंदोलन की समाप्ति के बाद शाम को हजारों छात्रों ने रांची में आभार यात्रा निकाली।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों और नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार शाम से ही सैकड़ों की संख्या में जुटे सफल अभ्यर्थी और प्रभावित कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) के मुख्य द्वार पर जमे हुए हैं और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ 26 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। आंदोलन समाप्त करने की औपचारिक घोषणा शाम चार बजे की जाएगी।
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी और एसआईटी की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से आयोजित 22 परीक्षाएं एक साथ रद्द कर दी हैं।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा रद्द किए जाने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में मंगलवार को चयनित अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में सफल और नवनियुक्त अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन से बिरसा चौक तक विरोध मार्च निकाला और सरकार के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


