Ranchi
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को राज्य में कर-मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितता के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष जांच टीम ने रविवार को एक सफल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है।
झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने सुदिव्य सोनू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक के रूप में थे।
झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे राज्य के राजनीतिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया है।
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के शनिवार देर रात आकस्मिक निधन के साथ राज्य की राजनीति में एक असामान्य और दुखद संयोग जुड़ गया है। पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों में झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों जगन्नाथ महतो, रामदास सोरेन और सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो चुका है।
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह गिरिडीह स्थित अपने आवास पर थे।
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने आंदोलन का ऐलान किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सरकार लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले छात्रों के दमन पर उतर आई है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के लिए सॉफ्टवेयर के जरिए डेटा में हेरफेर से लेकर अति सुरक्षित स्ट्रांग रूम से उत्तरपुस्तिकाएं बाहर निकालकर लिखवाने तक का खेल हुआ है। सीआईडी की जांच के दौरान गिरफ्तार परीक्षा संचालन एजेंसी के कर्मियों, निदेशकों और बिचौलियों के बयानों से यह बड़ा खुलासा हुआ है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़े केस में सीआईडी की विशेष जांच टीम ने शुक्रवार को चार और अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया।।
झारखंड के वासेपुर के कुख्यात फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के कथित पाकिस्तान कनेक्शन और आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। एनआईए की एक टीम धनबाद पहुंची और प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक तथा कथित आतंकी नेटवर्क के बारे में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


