Ranchi - Page 7
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी और मेधा घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार दोपहर को बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया। ब्लैकलिस्टेट एजेंसी टीडीपीएल को परीक्षा का ठेका देने में नियमों की अनदेखी और कथित रिश्वतखोरी की भूमिका सामने आई है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को कई रूपों में नजर आया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने बैरिकेड तोड़े।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को भी जारी है। विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों ने पुलिस की आठवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और अब विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को पुराने विधानसभा परिसर के पास पहला बैरिकेड तोड़ दिया और विधानसभा की ओर बढ़ गए। 24 जिलों से पहुंचे हजारों छात्र हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए मार्च कर रहे हैं।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ सोमवार को भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।।
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी के रांची जोनल कार्यालय ने राज्य पुलिस और सीआईडी की प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर (एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की है।
भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है। आगे की रणनीति के तौर पर आंदोलनरत छात्र सोमवार को विधानसभा का घेराव करेंगे।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर जारी छात्र आंदोलन अपने 17वें दिन सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। रविवार को राज्य सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र झारखंड विधानसभा का घेराव करने के लिए रांची की सड़कों पर उतर आए हैं।
झारखंड सरकार और राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच रविवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही, हालांकि सरकार ने प्रदर्शनकारियों की अधिकांश मांगें स्वीकार करने का दावा किया।।
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलित छात्रों और राज्य सरकार के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी विफल हो गई। सरकार ने दावा किया कि छात्रों की ज्यादातर मांगें मान ली गई हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


