Bengaluru
डीके शिवकुमार बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी है।
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को शनिवार को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने रखा, जिसका समर्थन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने किया।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्दारमैया ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बावजूद वह सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे। वह अपनी बाकी की जिंदगी में संविधान की रक्षा के लिए काम करेंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस इस्तीफे से कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही खींचतान लगभग खत्म हो गई है।
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना को लेकर चल रही जोरदार अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'कावेरी' में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ नाश्ता किया किया।।
8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। मंगलवार को बेंगलुरु में भारत और विदेशों से आए पैरा एथलीट्स ने ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में रोमांचक मुकाबले पेश किए।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रविवार को थट्टे हक्कलू नदी में डूबने से एक ही परिवार के कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें सात महिलाएं शामिल थीं।।
बेंगलुरु में पार्ट-टाइम जॉब करने वाली एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर वर्कप्लेस पर ही उसके मालिकों के एक दोस्त ने दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।
कर्नाटक में प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर प्रेमी बुधवार को एक बिजली के खंभे पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल के चिन्नय्यनपाल्या गांव की बताई जा रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


