Karnataka - Page 2
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भ्रष्टाचार के मामले में फंसे कर्नाटक कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र के मंत्री पद से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में 29 अगस्त को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन रविवार को मीडिया के सामने लाया गया।
नेपाल में आई भयानक बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश के कई हिस्सों में संचार और परिवहन व्यवस्था ठप हो गई है। इस वजह से शनिवार तक इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के सीईओ लक्ष गोपीसेट्टी समेत कर्नाटक के 17 लोग लापता हैं।
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच कर्नाटक के कम से कम 17 लोग अब भी लापता हैं। कर्नाटक सरकार ने नेपाल में फंसे कन्नड़िगाओं का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने गुरुवार को नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बीच नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने लोगों से आपदा प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।
कर्नाटक के कारवार जिले के अंकोला कस्बे में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान एक फिलिस्तीनी झंडा कुछ समय के लिए लहराया गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और झंडे को अपने कब्जे में लेना पड़ा।।
भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को कथित आदिवासी कल्याण घोटाले को लेकर योजना और सांख्यिकी मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे की मांग करते हुए विधान सौधा का घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी कार, ऑटो-रिक्शा और मेट्रो से विधान सौधा के चारों प्रवेश द्वारों पर इकट्ठा हुए।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) भर्ती मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के बेंगलुरु स्थित आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई पशु चिकित्सा अधिकारियों (वेटरिनरी ऑफिसर्स) की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों से जुड़े मामले में की गई है।
कर्नाटक के यादगीर जिले के शाहपुर तालुक में मडनाल गांव के पास महिला मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप के बिजली के खंभे से टकराने से कम से कम तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गईं।।
आदिवासी कल्याण निगम में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे की मांग करते हुए काली टी-शर्ट पहने कर्नाटक भाजपा के विधायकों और एमएलसी को शुक्रवार को विधान सौधा के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया, जिसके बाद वे जबरन विधानसभा में घुस गए।।
इनकम टैक्स अधिकारियों ने शुक्रवार को बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक सिटी में वीरनसांद्रा सिग्नल के पास केरल में रजिस्टर्ड एक कार से करीब 9 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


