Karnataka - Page 4
देवराजीवनहल्ली पुलिस ने 29 जुलाई को तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर आरोप है कि इन्होंने डीजे हल्ली में वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) के दौरान एक सरकारी अधिकारी पर हमला किया और उन्हें चुनाव से जुड़े काम करने से रोका।
अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी मार्वेल टेक्नोलॉजी ने बुधवार को घोषणा की कि वह अगले तीन वर्षों में भारत में 25 करोड़ डॉलर (250 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगी, जिसका उद्देश्य कंपनी की रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) क्षमता, इंजीनियरिंग प्रतिभा और बुनियादी ढांचे का विस्तार करना है।
कई सप्ताह की राजनीतिक कवायद, लगातार बैठकों और मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली पड़े पदों के बाद कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर बुधवार को अंतिम फैसला होने की संभावना है। कांग्रेस हाईकमान आज नई दिल्ली में बची हुई नामों पर अंतिम मुहर लगा सकता है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उनकी इस घोषणा से समर्थकों में मायूसी देखने को मिली क्योंकि कई लोगों ने उनसे राजनीति में कम से कम एक दशक और सक्रिय रहने की अपील की थी।
कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सामने आए चर्चित सूटकेस मर्डर केस का खुलासा करते हुए 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगन के रूप में हुई है, जो चल्लाघट्टा का रहने वाला है।
कर्नाटक भाजपा के नेताओं को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता नीट विवाद पर कांग्रेस की राजनीति और राज्य के मुद्दों को नजरअंदाज करने के विरोध में बेंगलुरु में केपीसीसी मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे।
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता आर. अशोक ने घोषणा की कि भाजपा बुधवार को बेंगलुरु स्थित कर्नाटक कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर नीट मुद्दे को लेकर "राजनीतिक ड्रामा" करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कर्नाटक के गंभीर मुद्दों, जैसे सूखे की स्थिति और आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान हुई मौतों की अनदेखी कर रही है।
कर्नाटक के मैसूरु जिले में पश्चिम बंगाल की एक युवती के साथ गैंगरेप के मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि वे मामले के तथ्यों और पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की अभी भी पुष्टि कर रहे हैं।
बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा (85) का शनिवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में गंभीर दिक्कतों के कारण अस्पताल में इलाज करा रही थीं।
कर्नाटक के दावणगेरे स्थित पावर फिटनेस जिम के संचालक और ट्रेनर इस्माइल पर महिलाओं के साथ मानसिक और यौन शोषण के आरोप लगे हैं। फिटनेस ट्रेनिंग की आड़ में महिलाओं का शोषण किया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


