Karnataka
बेलगावी जिले के कागवाड़ पुलिस स्टेशन में मंगलवार को 'शिवम एसोसिएट्स' के मालिक शिवानंद नीलन्ना के खिलाफ निवेशकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने के आरोप में पहली निजी शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले ने स्थानीय स्तर पर सनसनी मचा दी है क्योंकि शिवानंद नीलन्ना पर पहले से ही बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के आरोप लग रहे थे।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने हिंदू तीर्थस्थल तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर से देश के आर्थिक संकट से उबरने और राज्य में अच्छी बारिश होने की प्रार्थना की।।
कर्नाटक के कोप्पल में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कोप्पल और विजयपुरा जिलों की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक साल के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
बॉवरिंग अस्पताल में एक चारदीवारी गिरने की घटना से जुड़ी जांच रिपोर्ट मंगलवार को कर्नाटक सरकार को सौंप दी गई। इस घटना में एक बच्चे सहित सात लोगों की जान चली गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को बधाई दी और जनता के फायदे के लिए प्रभावी सहयोग की उम्मीद जताई।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु में एक विशाल जनसभा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूरज उग आया है।
बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को शहर के यशवंतपुर और नंदिनी लेआउट इलाकों में कथित तौर पर अवैध नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो अंतर-राज्यीय ऑपरेटिव और चार स्थानीय लोग शामिल हैं।
रवि के ने शुक्रवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के 22वें अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने डॉ. डीके सुनील की जगह ली है जो 30 अप्रैल, 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित सरकारी बोविंग अस्पताल की एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है और मृतकों-घायलों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है।
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में शनिवार को बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमों ने मौके तो कई बनाए, लेकिन गोल करने में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


