Mumbai Bombay - Page 128
मुंबई के पायधुनी इलाके में पिछले महीने एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सर जे जे अस्पताल द्वारा पुलिस को सौंपी गई अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि परिवार के चारों लोगों की मौत जिंक फॉस्फाइड नामक जहरीले रसायन से हुई, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा के रूप में किया जाता है।
मिलेजुले वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 86 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,490 और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 23,720 पर था।
अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अयोध्या में जमीन खरीद ली है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुंबई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे पर 5.7 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के हीरे जब्त किए हैं। इस दौरान दो लोगों को तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े एक मामले में मुंबई, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कुल 7 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशन के खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है।
वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन हरियाली देखने को मिली और बाजार हरे निशान में बंद हुआ।।
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। गुरुवार को अभिनेता अरशद वारसी ने आगामी फिल्म की छोटी सी झलक पेश की, जिसने अगले भाग के लिए फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा रद्द होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में ठाकरे गुट ने आरोप लगाया कि ब्रेकिंग और लीकिंग मौजूदा सरकार का मानो एक मंत्र बन गया है।
टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों मौनी रॉय भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
सोने और चांदी में गुरुवार के शुरुआती सत्र में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एक तरफ सोने में तेजी बनी हुई थी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


