Mumbai Bombay - Page 28
अभिनेता पुष्कर जोग और तानिया चटर्जी हाई-वोल्टेज और ग्लैमरस म्यूजिक वीडियो 'हाय रे हाय' दर्शकों के लिए लेकर आए हैं। अभिनेता ने बताया कि गाना उन्हें इतना अच्छा लगा कि वे इसे सुनते ही उन्होंने इससे कनेक्शन महसूस हुआ।
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के बावजूद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। रियल्टी, धातु और दवा क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी के दम पर प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज करते दिखाई दिए।
मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाया जा रहा था।
रेलवे स्टेशनों पर संचालित फूड स्टॉल्स की साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र एफडीए की ओर से कार्रवाई किए जाने की खबरों के बीच पश्चिम रेलवे ने स्थिति स्पष्ट की है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) विनीत अभिषेक ने कहा कि सोशल मीडिया पर एफडीए द्वारा 22 रेलवे फूड स्टॉल्स को बंद किए जाने से संबंधित खबरें भ्रामक हैं।
महाराष्ट्र में कमर्शियल पैसेंजर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए प्रैक्टिकल मराठी की जानकारी जरूरी कर दी गई है, ताकि वे यात्रियों से बातचीत कर सकें। इस नियम को लागू करने के लिए गुरुवार से पूरे राज्य में निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई जोनल ऑफिस ने 12 अगस्त को 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए), 2002 के तहत मुंबई और ठाणे में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई स्थित सीजीएसटी ऑडिट-प्रथम के अधीक्षक को 22 दिसंबर 2025 को शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।।
अभिनेता और वॉयस आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह ने अपनी आवाज से तो घर-घर में पहचान बनाई है, लेकिन अब वह अभिनय की दुनिया में भी अलग जगह बना रहे हैं। 'बिग बॉस' की आवाज के तौर पर मशहूर विजय कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं।
फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन निर्देशक के मुताबिक, कहानी महात्मा गांधी के जीवन के उस दौर पर आधारित है, जो भारत की आजादी के समय का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा था।
अभिनेता रवि दुबे नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ था, जिसकी झलक अभिनेता रवि दुबे ने गुरुवार को शेयर की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


