Mumbai Bombay - Page 31
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश भर के 121 टोल प्लाजाों पर ऑनलाइन फास्टैग लोकल पास सुविधा आरंभ कर दी है और आगामी महीनों में इसे देश भर के अन्य टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा। यह जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई।
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 492.70 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,235.46 और निफ्टी 132.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,154.90 पर था।
आमिर खान और सनी देओल आज हिंदी सिनेमा के उन बड़े नामों में शामिल हैं, जिनकी अपनी अलग पहचान है। दोनों ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और अब सालों बाद एक बार फिर पर्दे से जुड़े एक प्रोजेक्ट को लेकर साथ आए हैं।
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर लगे उन आरोपों को लेकर हमला बोला है, जिनमें कहा गया है कि उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' के पूरे गीत के गायन पर आपत्ति जताई थी।।
निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सीमा पाहवा ने मंगलवार को अपनी दो यादगार फिल्मों, 'बरेली की बर्फी' और 'शुभ मंगल सावधान' से जुड़ी यादें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कीं।।
अपनी सादगी भरी भाषा, संवेदनशीलता और खूबसूरत शायरी के लिए पहचाने जाने वाले गुलजार मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
अभिनेत्री तापसी पन्नू एक फिल्म फेस्टिवल में 'फ्रॉम पिंक टू पावर: ब्रेकिंग स्टीरिओटाइप थ्रू सिनेमा' नाम के पैनल का हिस्सा बनने वाली हैं। अभिनेत्री का मानना है कि सिनेमा तब और दिलचस्प बन जाता है जब महिला किरदारों को पेचीदा और बेधड़क दिखाया जाता है।
मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन-2' के टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' को संगीतबद्ध किया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। कंपोजर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उनका मनपसंद गायक अरिजीत सिंह और उनके भाई व गायक अरमान मलिक हैं।
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों के 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने से हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। यह लगातार छठा दिन है जब बाजार में बिलवाली देखने को मिली है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


