Mumbai Bombay - Page 54
गायक अरमान मलिक के पिता और मशहूर संगीतकार डब्बू मलिक ने रिश्तों और दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि ऐसे रिश्तों से सतर्क रहें, जो सिर्फ स्वार्थ, पैसों या फायदे के आधार पर टिके हों।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि जानवरों के प्रति अपने खास लगाव के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है।
अभिनेता आदिल हुसैन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ काफी भावुक करने वाली है। यह फिल्म आपकी आंखें नम कर देगी।
मुंबई में साइबर ठगों ने एक 73 वर्षीय टूर एंड ट्रैवल कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऐसा डराया कि उन्होंने 14 दिनों के भीतर 7.9 करोड़ रुपए गंवा दिए। अंधेरी निवासी इस कारोबारी से हुई साइबर ठगी की जांच अब मुंबई की वेस्ट साइबर पुलिस कर रही है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) तिमाही आधार पर 4.3 प्रतिशत घटा है।
1998 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मिस ब्रिगेंजा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को आज भी दर्शक उसी नाम से याद करते हैं। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' के जरिए इसी दिशा में एक कदम बढ़ाया है।
असम में पिछले कुछ समय से बाढ़ के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इस बड़ी आपदा को देखते हुए अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील की।
महाराष्ट्र के चर्चित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने मुख्य आरोपियों में शामिल वीरेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश के लिए महाराष्ट्र पुलिस की विशेष टीम लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी।
वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2 हजार रुपए और 6 हजार रुपए से अधिक महंगे हो गए हैं।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


