Maharashtra - Page 34
हमेशा अपने बयानों और सोशल मीडिया एक्टिविटी से सुर्खियों में रहने वाली मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा (रेबिल किड) ने पुष्टि कि है की वे न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई हैं। अपूर्वा का मानना है कि न्यूयॉर्क में जाने के बाद उन्हें अलग एहसास हुआ और फिर उन्होंने इसी शहर में बसने का फैसला लिया।
पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। यह लगातार सातवां दिन है जब प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली का दबाव बना रहा, लेकिन आईटी शेयरों में खरीदारी से प्रमुख सूचकांकों को कुछ समर्थन मिला।
मुंबई के फिल्म उद्योग से धोखाधड़ी और जालसाजी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों में से एक धमाल के डिस्ट्रीब्यूशन, डिजिटल और कॉपीराइट्स बेचने के नाम पर एक नामी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के साथ 1.50 करोड़ की बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है।
मशहूर मेंटलिस्ट करण सिंह हाल ही में वेब रियलिटी 'द ट्रेटर्स-2' से बाहर हुए हैं। करण सिंह ने आईएएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि आने वाले समय में रियलिटी शो का स्पेस और भी बेहतर होगा।
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मालेगांव तालुका स्थित गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों 14 अगस्त से लापता थे और उनके परिजनों ने मालेगांव पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के पहले चरण के पूरा होने के बाद राज्य के करीब 2.07 करोड़ मतदाताओं के नाम आगामी प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) से बाहर हो सकते हैं। यह संख्या राज्य के कुल मतदाताओं का लगभग 21.15 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने राज्य में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026 लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग से 17 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह कानून 28 अगस्त 2026 से प्रभावी हो जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश भर के 121 टोल प्लाजाों पर ऑनलाइन फास्टैग लोकल पास सुविधा आरंभ कर दी है और आगामी महीनों में इसे देश भर के अन्य टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा। यह जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई।
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 492.70 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,235.46 और निफ्टी 132.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,154.90 पर था।
आमिर खान और सनी देओल आज हिंदी सिनेमा के उन बड़े नामों में शामिल हैं, जिनकी अपनी अलग पहचान है। दोनों ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और अब सालों बाद एक बार फिर पर्दे से जुड़े एक प्रोजेक्ट को लेकर साथ आए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


