Maharashtra - Page 95
दिग्गज पार्श्व गायक और अभिनेता किशोर कुमार अपनी शानदार आवाज, बेहतरीन अभिनय और अनोखे अंदाज के लिए आज भी याद किए जाते हैं। लेकिन उनके बेटे अमित कुमार ने हाल ही में अपने पिता से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने उनके सख्त और अनुशासनप्रिय स्वभाव की झलक भी दिखा दी।
दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक ने हॉलीवुड ड्रामा 'ब्रिक लेन' में चानू अहमद का किरदार निभाकर काफी छाप छोड़ी थी। इस रोल के लिए सतीश कौशिक के दोस्त अभिनेता अनुपम खेर ने भी कोशिश की थी।
महाराष्ट्र के भिवंडी जिले में भीषण आग की घटना सामने आई है। जिले के निंबावली गांव में रविवार तड़के लकड़ी के पैलेट रखने वाले एक गोदाम में आग लगी और पूरी इमारत ही आग की चपेट में आ गई।
महाराष्ट्र के सांगली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को शराब पिलाकर बेहोश किया और फिर बेरहमी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। सांगली की स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा, यानी एलसीबी, ने हत्या की इस शातिर साजिश का पर्दाफाश किया है।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा 28 जून को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया है। एसआईटी का नेतृत्व ठाणे के जॉइंट कमिश्नर पंजाबराव उगले करेंगे।
फिल्म निर्माता महेश भट्ट और मशहूर गायक-संगीतकार अनु मलिक एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों आगामी स्टेज प्ले 'वो सुबह हम ही से आएगी' के जरिए दर्शकों के सामने नई प्रस्तुति लेकर आ रहे हैं।
ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) का चौथा सीजन बेंगलुरु में 3 से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिससे पहले 'सीजन 4' का प्लेयर ड्राफ्ट 29 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगा। इस ड्राफ्ट में मैग्नस कार्लसन एक साल बाद वापसी करेंगे और मौजूदा फिडे विमेंस वर्ल्ड कप चैंपियन दिव्या देशमुख लीग में अपना डेब्यू करेंगी।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी ) 2026 को पेपर लीक की आशंका के चलते स्थगित कर दिया है। परिषद ने यह फैसला तब लिया जब भिवंडी में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के पास मिले प्रश्न परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए।
मुंबई के भायखला इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मोहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों के बीच संदिग्ध टैबलेट वितरित करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना शुक्रवार को रे रोड स्थित भायखला क्षेत्र में आयोजित अशूरा के जुलूस के दौरान हुई।
मशहूर प्लेबैक सिंगर शान ने दिग्गज संगीतकार आर.डी. बर्मन की 87वीं जयंती पर सदाबहार क्लासिक गाना 'रिमझिम गिरे सावन' गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


