Pune - Page 2
महाराष्ट्र पुणे में जहरीली शराब से 21 लोगों की जान लेने वाली घटना 27 से 30 मई 2026 के बीच हुई थी। इस हादसे ने कई परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया था।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उजनी बांध में पानी की आवक कम होने के कारण भीमा नदी में छोड़े जा रहे पानी के डिस्चार्ज में कमी की गई है। उजनी बांध प्रबंधन विभाग के अनुसार, बुधवार (5 अगस्त 2026) सुबह 7 बजे से बांध के स्पिलवे से 1,00,000 क्यूसेक पानी भीमा नदी में छोड़ा जा रहा है।
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को उनकी देश सेवा और राष्ट्रीय सुरक्षा में अहम योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 अगस्त को पुणे में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 1 अगस्त को पुणे दौरे से पहले शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पुणे शहर कांग्रेस ने शाह के दौरे के दौरान विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, वहीं भाजपा ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए जैसे को तैसा जवाब देने की चेतावनी दी है।
अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले एपीएस वेल्थ वेंचर्स एलएलपी के मुख्य आरोपी अविनाश अर्जुन राठौड़ को पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार कर लिया है।।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में सासवड-जेजुरी मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। हादसा बेलसर टोल नाका से जेजुरी की ओर लगभग 500 मीटर दूर होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने हुआ।
केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने शीघ्र न्याय की मांग करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भावुक पत्र लिखा है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने ईमेल के माध्यम से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह किया है।
महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में लगातार भारी बारिश होने की वजह से पुणे और सोलापुर जिलों के लिए पानी का एक अहम स्रोत उज्जनी बांध 'डेड स्टोरेज लेवल' से ऊपर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 492.880 मीटर दर्ज किया गया।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) क्षेत्र में बुधवार को निर्माणाधीन इमारत ढहने के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है। भारतीय सेना की टीम भी इस बचाव कार्य में शामिल हो गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


