Manipur
सेना की ईस्टर्न कमांड के स्पीयर कॉर्प्स के तहत असम राइफल्स ने शुक्रवार को मणिपुर में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए। इस मामले में छह लोगों को पकड़ा गया।
इंफाल घाटी इलाके में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी आम जनजीवन प्रभावित रहा। 'कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डेलिमिटेशन' ने मणिपुर में जनगणना-2027 से पहले 'नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स' (एनआरसी) को अपडेट करने की मांग को लेकर 48 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल बुलाई थी।
मणिपुर की इंफाल घाटी में मंगलवार को आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों ने 'कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डेलिमिटेशन' (जेएफडी) द्वारा बुलाए गए 48 घंटे के आम बंद का बड़े पैमाने पर समर्थन किया।
एफसी रैंगडाई ने गुरुवार को इंफाल के खुमान लम्पक मेन स्टेडियम में 135वें डूरंड कप के ग्रुप डी मैच में पिछले साल की क्वार्टर फाइनलिस्ट, इंडियन नेवी फुटबॉल टीम पर 1-0 से शानदार जीत के साथ डूरंड कप के अपने डेब्यू मैच को यादगार बना दिया। सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए खैदेम अमरजीत सिंह ने 58वें मिनट में गोल कर अपनी मणिपुरी टीम को जीत दिलाई।
मणिपुर के सेनापति शहर में उग्र भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भीड़ ने पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की।
भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित मणिपुर के कामजोंग जिले में बुधवार को नागा और कुकी समूहों के बीच सशस्त्र झड़पों के कारण 20 से अधिक घरों में आग लगा दी गई, जिससे हिंसा भड़क उठी।।
असम राइफल्स और थोउबल पुलिस के कमांडो ने मणिपुर के काकचिंग जिले के पूर्णाहेतुपोकपी इलाके में एक सफल संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सामान और सैन्य उपकरणों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ।
छह नागा नागरिकों की हत्या के विरोध में यूनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) द्वारा बुलाए गए 24 घंटे के पूर्ण बंद के कारण गुरुवार को मणिपुर के नागा-बहुल इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।।
मणिपुर के लीलोन वैफेई गांव से 13 मई 2026 को कथित अपहरण के बाद लापता हुए नागा समुदाय के छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी शवों को इंफाल स्थित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान के शवगृह में रखा गया है।
मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों ने सोमवार को इन दो पूर्वोत्तर राज्यों से राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


