India - Page 1021
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर विदेश मंत्री का स्वागत शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया।
मुंबई में 3 अप्रैल की रात को नीता-मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में सितारों की महफिल सजी। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के एनएमएसीसी (नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र) को तीन साल पूरे होने पर सेंटर में सांस्कृतिक और गायकी के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से यूसीसी का विरोध किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काना और गलत नैरेटिव सेट करना अब नहीं चलेगा।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपने ऐतिहासिक आर्टेमिस II मून मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा ली गई पृथ्वी की पहली शानदार तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में 'ब्लू मार्बल' यानी हमारी पृथ्वी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है।
भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कावेरी प्रियम मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और काफी देर तक हाथ जोड़कर बाबा के भक्ति रस में डूबी नजर आईं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल के मलप्पुरम जिले में उनके काफिले को रोकने और उनकी सुरक्षा टीम के एक सदस्य पर हमले की घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षित हैं। थरूर ने समर्थकों की चिंता के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनावी यात्रा के बीच चेन्नई में प्रसिद्ध संगीतकार रमेश विनायकम और उनके परिवार से मुलाकात कर भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने के उनके प्रयासों की सराहना की।
बिहार के बांका जिले के जलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार पर सवार दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में फिलहाल कहीं भी बाढ़ का खतरा नहीं है। जम्मू-कश्मीर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने शनिवार सुबह 9 बजे तक की गेज रीडिंग जारी की है, जिसमें बताया गया कि सभी नदियां और नाले अपने खतरे के स्तर से काफी नीचे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


