India - Page 1033
भारतीय रुपया गुरुवार को 12 साल से ज्यादा समय में सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़त के साथ मजबूत हुआ। इसकी मुख्य वजह यह रही कि बैंकों की स्थानीय मुद्रा स्थितियों पर सीमाएं सख्त करने के कुछ दिनों बाद, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऑफशोर डेरिवेटिव मार्केट पर प्रतिबंधों का विस्तार करके करेंसी में सट्टेबाजी पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी।
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके बाद से हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है।
चैत्र मास के पूर्णिमा को हर साल हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। यह दिन पवनपुत्र हनुमान के जन्म का प्रतीक है। इस खास मौके पर रामायण सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता सुनील लहरी ने सभी देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।
नीतीश कुमार के जल्द मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद भी जेड प्लेस सुरक्षा दी जाएगी। इस संबंध में बिहार गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।
केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं के बीच महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर 30 जून 2026 तक पूरी कस्टम ड्यूटी छूट देने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लाखों या करोड़ों किलोमीटर दूर चंद्रमा, मंगल या अन्य ग्रहों की यात्रा पर होते हैं, तब उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना बहुत चुनौतीपूर्ण काम होता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के पास इस चुनौती का समाधान है- डीप स्पेस नेटवर्क के रुप में जिसे डीएसएन भी कहा जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय चेन्नई दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे चेन्नई में 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
पिछले कारोबारी दिन (बुधवार) की शानदार तेजी के बाद पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के तेज होने के संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला और शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी, दोनों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


