India - Page 115
बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में संदिग्ध परिस्थिति में चार युवकों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के सैदपुर मोहल्ले की बताई जा रही है।
गुजरात की नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की 10 सदस्यीय फोरेंसिक टीम, नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर आए भयानक बाढ़ और भूस्खलन के पीड़ितों की पहचान करने में नेपाली अधिकारियों की मदद कर रही है। मरने वालों और लापता लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएनए एक्सपर्ट्स अब जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के उन होनहार छात्रों का आधुनिक तकनीक पाने का सपना जल्द ही पूरा होगा, जिन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव लैपटॉप खरीदने के लिए लगभग 1.22 लाख पात्र छात्रों को 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे।
देहरादून में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
पारदर्शिता बढ़ाने, उर्वरक की उपलब्धता में सुधार करने और उर्वरक आपूर्ति श्रृंखला की अधिक प्रभावी, डेटा-आधारित निगरानी को सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई डिजिटल पहलों की श्रृंखला के साथ भारत की एकीकृत उर्वरक प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है।।
राजस्थान के धौलपुर जिले में रविवार सुबह एक दुखद घटना हुई। गहरे पानी में गिरे अपने भाई को बचाने की कोशिश में तीन बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल-2 पहले ही दिन काफी रोमांचक बन गया है। नॉर्थ जोन को सिर्फ 195 के स्कोर पर समेटने के बाद साउथ जोन ने स्टंप्स तक 2 विकेट खोकर सिर्फ 40 रन बनाए हैं।
कोलकाता के अमेरिकी केंद्र (अमेरिकन सेंटर) पर जनवरी 2002 में हुए हमले के मास्टरमाइंड आफताब अंसारी की प्रेसिडेंसी सेंट्रल करेक्शनल होम (जेल) की बैरक से बरामद मोबाइल फोन और अन्य इंटरनेट उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच में बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर खेला जा रहा है। पहली पारी में सेंट्रल जोन की पूरी टीम 266 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
चमोली जिले के सीमांत वाण गांव की बेटी भागीरथी बिष्ट ने बार फिर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। 24 वर्षीय भागीरथी ने हैदराबाद में आयोजित मैराथन दौड़ में 42 किलोमीटर की दौड़ सिर्फ 2 घंटे 51 मिनट में पूरी करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


