India - Page 116
देशभर में रविवार को नीट-पीजी 2026 की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 73 हजार 096 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कोलकाता में सीमा पार किडनी की तस्करी के रैकेट में शामिल एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।।
उत्तराखंड के नैनीताल में 'रन फॉर उत्तराखंड' थीम के तहत 15वीं नैनीताल मॉनसून माउंट मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में देश-विदेश के सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया।
अभिनेता सोहेल खान भले ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में नहीं रहते, लेकिन जब भी वह परिवार के साथ बिताए किसी खास पल की तस्वीर शेयर करते हैं, फैंस का ध्यान जरूर खींच लेते हैं। इस बार सोहेल ने अपने संडे मॉर्निंग की एक प्यारी झलक दिखाई है।
अभिनेत्री श्रुति देशपांडे ने नाटक 'नकाब' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ काम करने के दौरान मिली सीख और अनुभव को आईएएनएस संग साझा किया। उन्होंने बताया कि नवाजुद्दीन के साथ काम करते हुए उन्होंने 'प्रेजेंस ऑफ माइंड' यानी मौके के हिसाब से तुरंत फैसला लेने और खुद को संतुलित रखने की कला सीखी।
एप्पल के मौजूदा सीईओ टिम कुक का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है और उनकी जगह अब जॉन टर्नस कार्यभार संभालेंगे। हालांकि, कुक कंपनी के बोर्ड एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में कार्य करते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को विकास की नई सौगात देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ छावनी को ‘मॉडल छावनी’ के रूप में विकसित करने के लिए 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।।
देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते 1.13 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांकों में गिरावट होना था।
आइसलैंड में यूरोपीय संघ (ईयू) से जुड़ने की दिशा में अगला कदम उठाने को लेकर हुए जनमत संग्रह के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में दोनों पक्षों के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भ्रष्टाचार के मामले में फंसे कर्नाटक कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र के मंत्री पद से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में 29 अगस्त को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन रविवार को मीडिया के सामने लाया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


