India - Page 122
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के इस्लामिक कानून वाले बयान पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों की देश में कोई जगह नहीं है और देश संविधान के मुताबिक ही चलेगा।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ शनिवार को राजधानी पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया।।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण करना होना चाहिए, जो न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों से प्रेरित होकर देश और समाज के लिए काम करें।।
अभिनेत्री निमिषा सजयन इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को अपने सह-कलाकारों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की स्थापना दिवस रैली में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के उल्लंघन के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।।
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पांच मंजिला नवोदय अस्पताल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इससे पूरी इमारत में घना धुआं फैल गया।
सितंबर महीने के मध्य में संसद के विशेष सत्र की संभावनाओं पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत पूरे विपक्ष के रहते हुए सरकार अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होगी।
वैश्विक ब्याज दरों की दिशा को लेकर बनी अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सतर्कता के बीच भारतीय शेयर बाजार ने लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की। हालांकि सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में मजबूत वापसी देखने को मिली, लेकिन साप्ताहिक आधार पर प्रमुख सूचकांक दबाव में रहे।
भारतीय राइफल शूटर आशी चौकसे ने साल 2018 में अचानक प्रतिस्पर्धी शूटिंग शुरू की थी। अब 24 वर्षीय आशी अपने दूसरे एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हैं।
पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने जनवरी 2002 में कोलकाता में अमेरिकन सेंटर पर हुए हमले के मास्टरमाइंड आफताब अंसारी की सेल से एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन वाले तीन मोबाइल फोन और कैश बरामद किए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


