India
उच्चतम न्यायालय ने देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के, लाइलाज या गंभीर बीमारी से पीड़ित अथवा शारीरिक रूप से अक्षम कैदियों की मानवीय आधार पर वक्त से पहले रिहाई के लिए तीन महीने के भीतर एक स्पष्ट नीति बनाई जाए।।
उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के अधिकारियों ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) के जवानों के साथ मिलकर गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता के घर और एक मदरसे पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित टेरर फंडिंग मामले के सिलसिले में की गई।
दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले 18 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और मेडिकल स्थिति के संबंध में केंद्र व दिल्ली सरकार को निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने कहा कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की प्रतिदिन सरकारी डॉक्टरों से जांच कराई जाए और उनके जीवन की रक्षा के लिए जरूरी सभी चिकित्सीय प्रयास किए जाएं।
टेलीविजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मनप्रीत कौर सलूजा ने टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर अपनी राय साझा की है। आज के समय में जहां ओटीटी को मनोरंजन का नया और बड़ा माध्यम माना जा रहा है।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक निजी स्कूल की ओर से दूसरी कक्षा के एक हिंदू छात्र को होमवर्क में कलमा' और 'सूरह अल-फातिहा' याद करने का काम देने को लेकर भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास की प्रतिक्रिया सामने आई है।।
भगवान श्री कृष्ण को लेकर मौलाना जर्जिस अंसारी के विवाद बयान पर अयोध्या के संत विष्णु दास की प्रतिक्रिया सामने आई है। संत विष्णु दास ने जर्जिस अंसारी के बयान की निंदा की और 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा कर दी है।
करीब 100 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी फर्जी कंपनियों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अवैध लाभ दिलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अपने स्कोर्स प्लेटफॉर्म की मदद से जून में निवेशकों की ओर से ऑनलाइन दर्ज कराई गई 5,000 से अधिक शिकायतों का निवारण किया है। यह जानकारी बाजार नियामक की ओर से एक नोट में दी गई।
हैदराबाद के एक स्कूल में कथित रूप से हिंदू छात्र पर 'कलमा' और 'फातिहा' पढ़ने का दबाव बनाने और होमवर्क देने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस घटना से स्कूल प्रशासन के खिलाफ अभिभावकों, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है।
साउथ और बॉलीवुड सिनेमा में अपने अभिनय का जादू बिखेरने के बाद अभिनेत्री अदा शर्मा अब फिल्म 'गजरा' से मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। अदा शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनके पिता ने एक खास सलाह दी थी कि उन्हें भारत की हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहिए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


