India - Page 162
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।।
महाराष्ट्र के अमरावती में जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के आग लग गई। इस हादसे में तीन नवजात शिशुओं की मौत हुई है।
चंडीगढ़ पुलिस ने संदिग्ध आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और हथियार से जुड़े मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक संभावित आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। मामले में सेक्टर-36 थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) पर कस्टम अधिकारियों ने भावनगर की एक 31 वर्षीय महिला से लगभग आधा किलोग्राम 24-कैरेट सोना जब्त किया। सोने की कीमत 83 लाख रुपए से ज्यादा है।
रांची के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में मेस शुल्क बढ़ाए जाने और भोजन की खराब गुणवत्ता के विरोध में छात्र आंदोलन पर उतर आए हैं। कुछ छात्रों ने इसे लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जबकि बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठे हैं।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में मेधा घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने रविवार को रांची और हजारीबाग में कई ठिकानों पर तलाशी ली। जांच एजेंसी ने दो कोचिंग संस्थानों और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की तलाशी लेकर मामले से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।
जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो अधिनियम के दो आरोपी रविवार को फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।
जगदलपुर-कोंडागांव सीमा के पास जुनवानी में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे चार पुलिसकर्मियों समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए।।
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) ने 2011 में अपनी सोलराइजेशन पहल शुरू करने के बाद से जुलाई 2026 तक अपने जोन में कुल 42.1 मेगावाट पॉवर की सोलर क्षमता हासिल कर ली है।।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लॉन्च से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को महिलाओं में अपनी आर्थिक मजबूती के लिए 2,500 रुपए प्रति महीने वाली इस योजना का लाभ उठाने को लेकर दिखे उत्साह की तारीफ की।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


