India - Page 163
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का समापन रविवार को कई नए रिकॉर्ड्स के साथ हुआ। थॉम गिक्वेल/डेल्फिन डेलरू की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने फ्रांस के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता और एलेक्स लैनियर ने मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मुलाकात की, जो 'इंडिया-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 2026' में शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड से लौटी है।।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को दिए गए निःशुल्क बस यात्रा के समय में वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अब यह निःशुल्क यात्रा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक की जा सकेगी।
135वें डूरंड कप के फाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 4-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद 'डूरंड कप' का टाइटल अपने नाम किया है।
वॉइस आर्टिस्ट और दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह जायसवाल का देहांत हो गया है। उन्हें मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी की आवाज बनने के लिए विशेष रूप से जाना जाता था।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) भर्ती मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के बेंगलुरु स्थित आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई पशु चिकित्सा अधिकारियों (वेटरिनरी ऑफिसर्स) की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों से जुड़े मामले में की गई है।
इसरो के चेयरमैन और डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के सेक्रेटरी डॉ. वी. नारायणन ने रविवार को अहमदाबाद में तीसरे नेशनल स्पेस डे के मौके पर कहा कि भारत के स्पेस सेक्टर में अब लगभग 440 स्टार्टअप हैं। यह उस इंडस्ट्री में प्राइवेट भागीदारी के बड़े विस्तार को दिखाता है, जिस पर कभी सरकारी संस्थानों का दबदबा था।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कॉरपोरेट बॉन्ड और अन्य फिक्स्ड-इनकम सिक्योरिटीज में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर (एमएफडी) फ्रेमवर्क की तर्ज पर एक नया वितरण ढांचा प्रस्तावित किया है। इसका जोर विशेष रूप से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के निवेशकों को इन उत्पादों तक पहुंच दिलाने पर है।
भारत अगले महीने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान समूह के 'आउटरीच सेशन' के लिए गैर-सदस्य देश, बांग्लादेश और नेपाल को भेजे गए निमंत्रण का बड़ा महत्व है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सोमवार को होने वाले चीन दौरे को लेकर विदेश मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने कहा कि यह दौरा दो वजहों से महत्वपूर्ण है। पहला सीमा विवाद सुलझाना और दूसरा शी जिनपिंग को ब्रिक्स समिट के लिए आमंत्रित करना।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


