India - Page 277
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।।
अभिनेत्री वेदिका पिंटो इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'मुसाफिर कैफे' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वे भविष्य में हर तरह के रोल करना पसंद करेंगी।
टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले अभिनेता महेश बाबू रविवार को 51वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म 9 अगस्त, 1975 को चेन्नई में हुआ था।
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को शनिवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे बड़ी संख्या में जुटे छात्रों से संवाद करेंगे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राममनोहर लोहिया परिवारवाद के सबसे बड़े विरोधियों में थे, लेकिन आज लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले ही उनके विचारों को सबसे पहले त्याग चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विमर्श में व्यक्तिगत कटुता, अपशब्द और निराधार आरोपों की जगह तथ्यों और विचारों को मिलनी चाहिए।
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। पंत का कहना है कि वह लंबे समय से उत्तराखंड में जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह दिल्ली से अपने मूल स्थान पर शिफ्ट हो सकें।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में शनिवार सुबह एक बस दुर्घटना में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के छात्रों और सरकार के बीच वार्ता का दूसरा दौर शनिवार सुबह 10:30 बजे स्टेट गेस्ट हाउस रांची में होना है। मंच के 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल से आमने-सामने बात करेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांवड़ यात्रा के रास्तों पर सुरक्षा और ट्रैफिक की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, सीआरपीएफ और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


