India - Page 282
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव रवि कोटा ने शुक्रवार को राज्य के चार सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि नुकसान का आकलन, आर्थिक सहायता और आजीविका बहाल करने का काम समय पर पूरा किया जाए।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.23 प्रतिशत बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 19,160.44 करोड़ रुपए था।
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है। चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 18 खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है, जबकि दो वैकल्पिक प्लेयर्स को भी टीम में रखा गया है।
बारिश का मौसम आते ही गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन इस मौसम में सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखना भी जरूरी होता है। बारिश के दिनों में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिसके कारण बैक्टीरिया और कीटाणु तेजी से बढ़ने लगते हैं।
कांग्रेस सांसदों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और केंद्रीय गृह मंत्री संसद में आकर जवाब देने से बच रहे हैं। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के जेन जी को लेकर दिए गए बयान को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार और संघ पर निशाना साधा है।
संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुए 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा में कथित हेराफेरी, एफसीआरए बिल सहित कई मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है।।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का बड़ा आंदोलन चल रहा है। इसी बीच अभिनेत्री कुनिका सदानंद छात्रों के समर्थन में सामने आई हैं।
दफ्तर में लगातार डेस्क पर बैठे रहने से कमर में दर्द और पैरों की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। योग के अनेक आसनों में से एक हनुमानासन प्रभावी माना जाता है।
अगस्त जेफरीज के इक्विटी स्ट्रेटजी के ग्लोबल हेड क्रिस्टोफर वुड ने भारत को लेकर सराकात्मक रुख दोहराते हुए, देश की मजबूत होती आर्थिक बुनियाद, कर्ज वृद्धि में सुधार और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की वापसी का हवाला देते हुए भारत-केंद्रित अपने इक्विटी पोर्टफोलियो में भी बदलाव किए हैं।
राज्यसभा में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन में मौजूदगी और उनके बयान को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री से सदन में आकर बयान देने की मांग की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


