India - Page 296
नई दिल्ली में बुधवार को पिछले दो वर्षों से भारत में निर्वासन का जीवन बिता रहीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में ऑडियो लिंक के जरिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश लौटने की इच्छा जताई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक आवास पर बुधवार रात पेट्रोल बम से हमला किया गया।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के दौरान लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में परिवार का एक सदस्य जिंदा बचा है, जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भगवत गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर जेन जी और जेन अल्फा से बातचीत करेंगे।।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बुधवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते जिला प्रशासन ने 6 अगस्त को सभी सरकारी, निजी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया।
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) ने 4-5 अगस्त को नेपाल के काठमांडू में आयोजित दक्षिण-पूर्व एशिया नियामक नेटवर्क (एसईएआरएन) की 10वीं वर्षगांठ की बैठक में भाग लिया।
9वीं वर्ल्ड यूथ ट्रांसनेशनल ब्रिज चैंपियनशिप के टीम इवेंट में भारत की अंडर-31 टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। चीन के हेफेई में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने आठ टीमों के फाइनल राउंड रॉबिन में 82.34 विक्ट्री प्वाइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
राजस्थान पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने एक इंटरनेशनल साइबर स्लेवरी और ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिंडिकेट पर चल रही कार्रवाई में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये भारतीय युवाओं को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में ले जाकर चीनी क्रिमिनल नेटवर्क द्वारा चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड ऑपरेशन में काम करने के लिए मजबूर करते थे।
भारतीय रेलवे देशभर में 19 रेल नीर संयंत्र (प्लांट) संचालित कर रहा है, जो यात्रियों को सुरक्षित पैकेज्ड पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। प्रत्येक प्लांट प्रतिदिन 1 लाख बोतल पानी बनाने की क्षमता रखता है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इस मिलन ने विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान की है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


