India - Page 305
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ चल रही स्वत: संज्ञान आपराधिक अवमानना कार्यवाही की सुनवाई 21 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी।।
अनचाहे व्यावसायिक कॉल और संदेशों (यूसीसी) पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सख्त कार्रवाई की है। संचार मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 1.83 लाख टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 263 प्रेषकों को ब्लैकलिस्ट किया गया।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट से उस रिपोर्ट को जमा करने के लिए और समय मांगा, जो पिछले साल दिसंबर में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की यात्रा के दौरान हुई कथित अव्यवस्था और हंगामे से जुड़ी है।।
'कॉमनवेल्थ गेम्स' में आर्मी के मुक्केबाजों ने 8 मेडल जीते, जिसने भारतीय बॉक्सिंग में एएसआई का योगदान अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। ओलंपिक की उम्मीदों से लेकर कॉमनवेल्थ चैंपियन तक, यह संस्थान ऐसे एथलीट तैयार कर रहा है जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का मुकाबला करने और उन्हें हराने में सक्षम हैं।
संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार जारी हंगामे और विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने मंगलवार को विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। यह विधेयक 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान हुए अतिरिक्त सरकारी खर्च को भारत की संचित निधि (कंसोलिडेटेड फंड ऑफ इंडिया) से अधिकृत करने से संबंधित है।
केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण (Population Enumeration) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में 1 से 30 सितंबर 2026 तक जनगणना होगी। 17 से 31 अगस्त तक Self-Enumeration की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को पहले की तुलना में सुधरती नजर आई, लेकिन इस साल बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 87 हो गई है। वहीं, राज्य के 25 जिलों में 11.45 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में हेराफेरी, संसद में चर्चा की मांग, उत्तर प्रदेश के मदरसा विवाद मुद्दों पर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार जवाब नहीं देना चाहती है, इसीलिए सदन नहीं चल पा रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाला गया छात्र मार्च उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस तरह लगातार चार सत्रों से जारी बढ़त का सिलसिल थम गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


